The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- बमनपुरी रामलीला में रावण वध का मंचन हुआ, देर रात असुरराज के पुतले का दहन

बरेली। श्री रामलीला सभा बमनपुरी की होली पर आयोजित होने वाली 161 वर्ष पुरानी रामलीला में बुधवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। देर रात रावण के पुतले का भी दहन किया गया। कोरोना काल मे चल रही इस रामलीला में इंद्रदेव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, जनार्दन आचार्य ने मास्क भी बांटे। प्रिमिला को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक राज कुमार को रामलीला सभा ने अंग वस्त्र/पटका देकर सम्मानित किया।

error: Content is protected !!