Bareilly News

हाल ए यातायात : 2022 में हुए 6 करोड़ ₹ से ज्यादा के चालान, दुर्घटनाओं में वृद्धि

BareillyLive: बरेली में इस बार यातायात माह अर्थात नवंबर माह में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाए दर्ज की गईं है और पुलिस प्रशासन चालान कर शमन शुल्क वसूलने पर ही ज्यादा ध्यान केन्द्रित किये हुए हैं। बरेली की जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर यातायात विभाग की ओर से जागरूकता अभियानों का आयोजन केवल सीमित संख्या में ही सिमटकर रह गया है। यही कारण है, कि बरेली में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इन सड़क दुघर्टनाओं की वृद्धि के परिणामस्वरूप इन दुर्घटनाओं में मरने वाले व्यक्तियों और घायलों की संख्या में भी तीव्र वृद्धि दर्ज हुई है।

सड़क दुघर्टना में 435 व्यक्तियों ने गवाई जान

जनवरी से नवंबर तक प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो बरेली में 962 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गयी है। जिनमें 435 लोगों को इन दुर्घटनाओं में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं यातायात विभाग हो या बरेली का पुलिस प्रशासन वह केवल वाहनों के चालान कर उन से शमन वसूलने को लेकर ही अपने कर्तव्यों की इतिश्री करते हुए परिलक्षित होते हैं।

~ 1 जनवरी 2022 से 30 नवंबर 2022 तक के सड़क दुघर्टनाओं एवम् शमन शुल्क से संबंधित प्राप्त आंकड़े ~

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इन 11 माह में बरेली में यातायात विभाग द्वारा 01 जनवरी से 30 नवंबर तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 49 हजार 79 वाहनों का चालान कर 6 करोड़ 15 लाख 26 हजार चार सौ सात रुपए का शमन शुल्क जुर्माने के रूप में वसूला गया। करोड़ों रुपए वसूलने के बाद भी पुलिस प्रशासन सड़क पर लोगों सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। जनवरी से 30 नवंबर तक कुल 962 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिसमें 435 लोगों ने अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, जबकि 830 लोग इन दुर्घटनाओं में घायल भी हुए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो यातायात माह नवंबर में पुलिस का पूरा जोर लोगों को जागरूक करने पर ही रहता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी न केवल सड़कों पर खड़े होकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करते हैं, अपितु चालकों को संकेतों व सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए प्रेरित भी करते है। यातायात माह में विभाग के द्वारा पम्फलेट बांटने के साथ ही स्कूलों व अन्य जगह पर भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि बरेली में पूरी साल की दुर्घटनाओं के मुताबिक सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं नवंबर माह में ही हुई है। इस नवंबर में कुल 111 दुर्घटनाएं दर्ज की गई, इन दुर्घटनाओं में 46 लोगों की मृत्यु हुई एवम् 83 लोग घायल हुए।

पिछले 4 वर्षों में बरेली में हुई सड़क दुघर्टनाओं और घायल व म्रत्यु के आंकड़ों का विवरण ~

वर्ष कुल दुर्घटनाएं मृतक घायल 2019 1093 433 693 2020 680 346 425 2021 936 421 757 2022 962 435 830

पिछले चार वर्षों में बरेली में हुए वाहनों के चालान व शमन शुल्क के आंकड़ों का विवरण ~

वर्ष चालान शमन शुल्क 2019 163225 63181800 ₹ 2020 163344 49755100 ₹ 2021 83551 24121400 ₹ 2022 49079 61526407 ₹

फिलहाल 2022 के यह उपलब्ध आंकड़े नवंबर माह तक के ही है, एवं दिसंबर माह में कोहरा पड़ने के कारण वाहन दुर्घटनाओं का यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। क्योंकि जाड़े के मौसम में सबसे अधिक रोड ऐक्सिडेंट कोहरे के कारण ही होते है। उम्मीद है कि बरेली का यातायात विभाग इन दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए अपने कर्तव्यों द्वारा सजगता का परिचय देगा, ताकि भावी दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाकर जनहानि को रोका जा सकेगा और विभाग का जागरूकता अभियान केवल चालान काटने तक ही सीमित होकर नही रह जायेगा।

रिपोर्ट: मोहित ‘मासूम’ बरेली।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago