The Voice of Bareilly since 2010

एस एस वी पब्लिक स्कूल में मनाया गया रेड कलर-डे, बच्चों को बताया रंगों का महत्व

BareillyLive: एस एस वी पब्लिक स्कूल में रेड कलर-डे मनाया गया जिसमें बच्चों को रंगों का महत्व बताया गया।

चेयरमैन अंजलि शर्मा ने कहा कि रंगों की खुशी का जश्न मनाने के लिए हमारे पास हर महीने एक रंग दिवस होता है और इस महीने का रंग रेड है। आप बच्चों को रंगों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दायरे से परिचित करवाने के लिए रेड कलर-डे मनाया गया है। उन्होंने बतया कि लाल रंग, रक्त, अग्नि, प्रेम, संवेदनशीलता, आनंद, शक्ति, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के अर्थों से जुड़ा है ।

मैनेजर साकेत सुधांशु शर्मा ने बच्चों को जीवन में रंगों का महत्व बताते हुए कहा कि लाल रंग हमारे शरीर को स्वस्थ और मन को हर्षित करने वाला है इससे शरीर का स्वास्थ्य सुधरता है और मन प्रसन्न रहता है। अंत में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट देकर हौसला अफजाई की गई।

इस प्रोग्राम का आयोजन विद्यालय की अध्यापिकाओं विनीता सिंह, दिव्या सक्सेना और नेहा शर्मा द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!