The Voice of Bareilly since 2010

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षाओं का परिणाम 27 जून को

लखनऊ। (UP Board Result 2020) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 27 जून को घोषित किया जाएगा। इन परीक्षाओँ में 51 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षाएं 18 फरवरी को प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चली थीं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 56,11072 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। करीब पांच लाख छात्र-छात्राओं ने नकल रोको अभियान के भय से परक्षा छोड़ दी थी।

उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ था लेकिन, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से 18 मार्च को स्थगित कर दिया गया। लॉकडाउन खुलने पर ग्रीन जोन के 20 जिलों में 5 मई, ऑरेंज जोन में 12 मई और रेड जोन के 19 जिलों में 19 मई से मूल्यांकन शुरू हुआ।

12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ 9 जून से

यूपी बोर्ड ने 12वीं कक्षा की प्रयोगात्मक (Practical) परीक्षाओं की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यूपी बोर्ड के नोटिफिकेशन अनुसार ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 और 10 जून को होंगी। इनमें 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के कारण प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

error: Content is protected !!