Bareilly News

संशोधित- बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान, मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान

बरेली। बरेली कॉलेज को राज्य/केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने और अस्थायी कर्मचारियों को विनियमित करने के आंदोलन के 56वें दिन पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया। मंगलवार शाम 5 बजे पश्चिमी गेट से कालीबाड़ी तक जनसंपर्क अभियान और हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा।

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के बैनर तले सोमवार को अस्थाई कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया। करीब दो दर्जन पोस्टकार्ड लिखकर मुख्यमंत्री को भेजे गए। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने बताया कि अब जनता के बीच रोजाना जनसंपर्क किया जाएगा। अपनी मांगों के समर्थन में सहमत लोगों के हस्ताक्षर भी रजिस्टर में इकट्ठा करेंगे। बुधवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया जाएगा।

सचिव राजकुमार ने कहा कि 20 मार्च से आमरण अनशन की तैयारी है लेकिन इससे पहले नगर विधायक डॉ अरुण कुमार के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों ने अपराह्न 2 बजे से 3 बजे तक प्राचार्य कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

धरने के संचालन डॉ मनीष मिश्रा ने किया। धरने पर शिवचरण, वंसगोपाल शर्मा, वीरेंद्र पथिक, श्रीराम, ज्ञानपाल, सरन पहलबान, मुकेश शर्मा, सावित्री,  देवबती, रेखा, महजबी, मुन्नी बेगम, राजीव कुमार, रमेश कुमार ,दीपक कुमार, संजीव पटेल, चन्द्रसेन, चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

 
gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago