The Voice of Bareilly since 2010

RJYS ने अनाथालय में सहभोज के साथ शुरू किया सदस्यता अभियान

rjys-started-membership-canmpaign

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने बोर्न बेबी फोल्ड अनाथालय में बच्चो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों ने केक काटकर किया। बच्चों ने गीतगाकर, नृत्य कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान, फल आदि का वितरण किया गया।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमित भारद्वाज और राष्ट्रीय सचिव सौरभ शर्मा ने संगठन में गति के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। इस अवसर पर सदस्यों को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सदस्यता प्रभारी कमल जगवानी को नामित किया गया।

rjys-started-membership-canmpaign

कमल जगवानी ने प्रथम चरण में 10000 सदस्यो को जोड़ने का लक्ष्य रखा। उन्होंने महिला मोर्चा से निकिता अग्रवाल को मण्डल संयोजक नामित किया और जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष दिव्या गुप्ता, निधि त्रिपाठी, वर्षा जैन, गीतांजलि, गरिमा, सनी दुआ, संजू भैया, कमल मिश्रा, गरिमा दुआ, विमल भारद्वाज, सिदार्थ, मुकेश जगवानी, अनुराग महरोत्रा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय ने किया।

error: Content is protected !!