महिला दिवस की पूर्व संध्या पर RJYS ने किया मातृशक्ति का सम्मान

बरेली। गुरुवार की शाम महिला शक्ति के नाम रही। राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला इकाई ने उपजा प्रेस क्लब हॉल में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तीकरण सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान दे रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। राजनीति के साथ ही समाज सेवा के कार्यों ने भी रुचि ले रहीं हैं। मैं और मेरी दोनों बेटियां भी सेवा का कोई मौका नहीं छोड़ते।

विशिष्ट अतिथि बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ बन्दना शर्मा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सशक्त हैं। शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी। उन्हें हमेशा दोहरी जिम्मेदारी संभालनी होती है। मायके और ससुराल को एक साथ साधना होता है। वहीं कामकाजी महिलाओं को भी अपने व्यवसाय या नौकरी के साथ ही घर के कामकाज भी निभाने होते हैं। वह दोनों कार्य कुशलता से करती हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने भी महिला को सदैव से ही सशक्त बताया। कहा कि इसीलिए ज्ञान की शक्ति मां सरस्वती, शक्ति माता दुर्गा के पास और धन की शक्ति माता महालक्ष्मी के पास ही निहित है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक रूप से भी महिलाएं ज्यादा बेहतर प्रबन्धक और प्रशासक साबित होती हैं।

तीन तलाक और हलाला के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक बन चुकीं निदा खान ने महिलाओं को स्वयं पर विश्वास करने की सलाह दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा, महासचिव अमित भारद्वाज ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

1975 से मनाया जा रहा है महिला दिवस

मंच संचालन कर रहे संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय ने बताया कि राष्ट्र जागरण युवा संगठन प्रति वर्ष की भांति ये कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 8 मार्च 1975 में सयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा मान्यता मिलने पर प्रति वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिवस मात्र शक्ति को प्रणाम करने एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को सराहना देने के लिए मनाया जाता है।

इनका किया गया सम्मान

इस अवसर पर शहर की महिलाओं को मातृशक्ति एवार्ड से सम्मनित किया गया। इसमें निदा खान को तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने, डॉ शैली कपूर को गरीब बच्चों को शिक्षा, नाज़िया अंजुम को पत्रकारिता के क्षेत्र में, दिव्या गुप्ता को समाजसेवा, आरती तिवारी को समाजसेवा, महिला पार्षद कुसुम को लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, शालिनी अरोरा को जानवरों के हित में कार्य करने हेतु, डॉ0 अलका शर्मा को चिकित्सा, मीना सोंधी को योग शिक्षक के लिए सम्मान दिया गया।
प्रदेश प्रभारी सुबोधनी कटिहा व मंडल प्रभारी शुभ्रा गोस्वामी ने दिव्या गुप्ता को जिला अध्यक्ष महिला मौर्चा के पद पर मनोनीत भी किया गया। संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा ने बताया कि संगठन 7 राज्यो एवं 100 शहरों में मातृशक्ति को जागरूक करने का कार्य कर रहा

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक पवन सक्सेना, धर्मेन्द्र सक्सेना, डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी , आशीष सक्सेना एवं मातृशक्ति प्रिया, उपाध्यक्ष सुधा सक्सेना , कीर्ति पांडेय, महासचिव निधि त्रिपाठी, सचिव गीतांजलि भाटिया, नीमा भंडारी, गिरीश परमाण, तजिंदर कौर, सरोज सिंह,नगमा खान, शिखा सक्सेना, मीनाक्षी, सुरक्षा रस्तोगी, मधु सक्सेना, उमा शर्मा, मातृशक्ति के साथ संगठन के उपाध्यक्ष निखिल शर्मा, आमोद शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजू भैया, बलराम कश्यप, आशीष मौर्या, अनिल कश्यप, विकास कश्यप आदि सदस्य उपस्थित रहे। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमित भारद्वाज ने दिया।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago