The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : तय किये जा रहे ई-रिक्शों के रूट, देखिये कहां होंगे स्टॉपेज

#Bareilly,#बरेली, :ई-रिक्शों के रूट, Routes of e-rickshaws are being decided in Bareilly,

बरेली @Bareillylive. जल्द ही शहर को ई-रिक्शों के कारण लगने वाले जाम से कुछ राहत मिल सकती है। अब ई-रिक्शों के लिए भी रूट का निर्धारण किया जा रहा है। ई-रिक्शा अब इन्हीं निर्धारित रूट पर ही चलेंगे और उनके रंग भी नियत कर दिये जाएंगे। मण्डलायुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा चालकों की सूची बनाना शुरू कर दी है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा चालकों को उनके निर्धारित रूट की जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि पिछले दिनों बैठक में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों, ई-रिक्शा विक्रेताओं और यूनियन के पदाधिकारियों और चालकों से ई-रिक्शा संचालन और स्टापेज बनाने को कहा था।

इन रूटों पर चलाने के लिए लिए ई-रिक्शा संचालकों के पते निकाले जा रहे हैं, जिससे उसे नजदीक रूट पर रखा जा सके। आरटीओ प्रवर्तन के अनुसार ई-रिक्शा चालकों की सूची तैयार की जा रही है।

बरेली City क्षेत्र में निर्धारित स्टॉपः रेलवे जंक्शन, नेकपुर चीनी मिल, कुदेशिया रेलवे अंडरपास, चौपुला चौराहा, मानसिक अस्पताल, कोहाड़ापीर, नॉवल्टी चौराहा, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा, किला क्रासिंग, पुराना बस अड्डा, सिकलापुर चौराहा, डेलापीर तिराहा, बरेली कालेज तिराहा, संजय नगर तिराहा, पटेल चौक चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, बियावान कोठी तिराहा, बरेली कॉलेज पूर्वी गेट, गांधी उद्यान तिराहा, सेटेलाइट बस अड्डा, शहामतगंज चौराहा, कालीबाड़ी मंदिर के पास स्टाप बनाये जा रहे हैं। स्टॉपेज बनाकर यहां सांकेतिक बोर्ड भी लगाये जाएंगे, जिससे लोगों को आसानी हो।

error: Content is protected !!