Bareilly News

#Bareilly: इज्जतनगर रेल मंडल में बिना टिकट यात्रियों से 1.99 करोड़ रुपए वसूले

बरेली @BareillyLive. इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों से एक अभियान चलाकर कई करोड़ रुपये की वसूली की है। इज्जतनगर मंडल ने मई में बिना टिकट, अनियमित यात्रा और बिना बुक सामान के मामलों में जुर्माना भी लगाया है।

रेलवे के अनुसार टिकट जांच अभियान में में 36,146 मामले पकड़े जिससे 1.99 करोड़ का रेल राजस्व अर्जित किया गया। बता दें कि पिछले साल मई में 32,951 मामलों से 1.91 करोड़ की आय की गई थी। पूरे महीने में आठ किलाबंदी, 10 ब्रांच लाइन और 28 स्पॉट चैक किए गए हैं।

इसी तरह मुरादाबाद रेल मंडल ने मई में 52.89 लाख यात्री बुक किये, जिनसे 88.14 करोड़ की आय अर्जित की गई। यह आय पिछले साल 82.24 करोड़ से 7.17 प्रतिशत अधिक है। अन्य कोचिंग आय से 7.92 करोड़ रुपये, मालभाड़े से 32.63 करोड़ और विविध आय से 7.41 करोड़ रुपये अर्जित किए। मई में कुल 136 करोड़ की आय हासिल की है। इस साल की यात्री आय 88.14 करोड़ अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले पिछले साल जून में 87.39 करोड़ सर्वश्रेष्ठ आय रही थी।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago