The Voice of Bareilly since 2010

किराना व्यापारी का बैग काटकर उड़ाए 7.90 लाख रुपये

व्यापारी का बैग काटा

बदायूं : किराने का माल खरीदने के लिए बस से बरेली जा रहे व्यापारी के बैग में से 7 लाख 90 हजार रुपये किसी ने उड़ा लिये। शातिर ने इतनी सफाई से बाग काटा कि व्यापारी को काफी देर तक अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी नहीं हुई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर जनपद के कस्बा कलान के व्यापारी सचिन गुप्ता किराने का माल खरीदने के लिए गुरुवार को बस से बरेली जा रहे थे। उनके बैग में 7 लाख 90 हजार रुपये थे। बैग अपने पास ही रखकर वह बस में बैठ गये। बदायूं में पुलिस लाइन चौराहा पहुंचने पर वह बस से उतर कर नीचे आये तो देखा कि उनका बैग बैठा (पिचका) हुआ था और उसमें रखे सारे रुपये गायब थे। इस पर सचिन ने शोर-शराबा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सचिन को अपने साथ थाने ले गई और पूरी जानकारी की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात को लेकर भी असमंजस में है कि घटनास्थल क्या है। समाचार भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

error: Content is protected !!