The Voice of Bareilly since 2010

RSS ने मनाया परिवार दिवस : दिन भर दान पुण्य, रात हजारों परिवारों ने एक साथ किया भोजन

परिवार दिवस, RSS celebrated world families day,

बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने परिवार दिवस को वसुधैव कुटुंबकम की परिकल्पना के साथ मनाया। बरेली समेत तमाम जिलों के हजारों परिवारों ने सुबह से हवन पूजन और दान पुण्य करने के साथ रात आठ बजे एक साथ बैठकर भोजन किया। आठ बजे तमाम घरों में भोजन मंत्र गूंजा।वस्तुतः भोजन एक याज्ञिक क्रिया है जिसमे जठराग्नि रुपी अग्नि में भोजन की आहुति दी जाती है और उससे उत्पन्न ऊर्जा हमें संचालित करती है।

परिवार दिवस को अलग तरीके से मनाने के लिए संघ पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। इसके लिए लोगों से खाततौर पर ई-फॉर्म भरवाए गए थे। इसके साथ ही आरोग्यय सेतु एप भी डाउनलोड कराया गया। विभाग संघ चालक सीए केसी गुप्ता ने बताया कि बरेली में 40 हजार लोगों ने फार्म भरे। सभी को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर यह बताया गया कि परिवार दिवस पर उन्हें सुबह से शाम तक क्या करना है। कारोना लॉकडाउन में हजारों परिवारों की सुबह की शुरुआत प्रार्थना और हवन पूजन के साथ हुई।

इसके बाद सभी परिवारों को भोजन मंत्र भेजकर रात आठ बजे एक साथ भोजन करने के लिए कहा गया। रात आठ बजे हजारों परिवारों ने अपने-अपने घरों में भोजन किया। भोजन के बाद सभी परिवारों ने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार समस्त शुभ कार्यों मे प्रार्थना के पश्चात् समस्त ब्रह्माण्ड की शान्ति की कामना की जाती है उसी प्रकार भोजन मंत्र के अंत में भी शांति पाठ का समावेश किया जाता है।

error: Content is protected !!