BareillyLive. बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 से 23 अप्रैल तक 6 वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में में देशभर से 15363 प्रतियोगियों ने भाग लिया। ब्रज प्रांत से सर्वाधिक 2757 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
ब्रज प्रान्त के पर्यावरण गतिविधि प्रमुख रणवीर ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी 12 जिलों में से प्रविष्टियां प्राप्त हुई। प्रतियोगिता का ब्रज प्रांत का परिणाम आज घोषित किया गया। प्रतियोगियों को पुरस्कार स्वरूप दिए गए प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन भेजे जाएंगे ।
बताया कि प्रतियोगिता छह वर्गों में आयोजित की गयी थी। प्रथम वर्ग में पांच सितारा घर का निर्माण (जिसमें ऊर्जा संरक्षण जल संरक्षण आदि का समावेश रहे। दूसरे वर्ग में तुलसी गमला सज्जा प्रतियोगिता, तीसरे वर्ग में इको ब्रिक निर्माण और चौथे वर्ग में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता पर्यावरण विषय पर रही। पांचवें वर्ग में 15 वर्ष से 19 वर्ष के किशोरों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर ड्राइंग तथा छठवें वर्ग में युवा वर्ग के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी 6 वर्गों से प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार घोषित किये गये हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 12 प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया है। प्रथम वर्ग में बबीता सिंह आगरा एवं कुमारी सुरभि अस्थाना, दूसरे वर्ग में प्रथम नेहा वार्ष्णेय एवं रश्मि बंसल विजयी रहीं। तीसरे वर्ग में स्वप्निल जैन मैनपुरी एवं नर्मदा चौरसिया, चौथे वर्ग में अंशिका अग्रवाल बरेली और महिरा खातून बरेली, पांचवें वर्ग में हरिओम अलीगढ़ और माही गुप्ता बरेली तथा छठवें वर्ग में सुगंध कश्यप पीलीभीत और वैष्णवी सिकरवार मैनपुरी विजयी रही।
अखिल भारतीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का परिणाम 10 मई को घोषित किया जाएगा।
Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…
Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…
बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…
Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…
Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…
Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…