Categories: Bareilly NewsNews

RSS का अद्भुत पथ संचलन : कदम से कदम मिलाकर चले हजारों स्वयंसेवक

  शरद सक्सेना, आंवला। नगर में आरएसएस का विशाल पथ संचलन निकाला गया जिसमें हजारों पूर्ण गणेवशधारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन के स्वागत में समूचे नगर को भव्यता के साथ सजाया गया था। जगह-जगह भगवा तोरण द्वार सजाए गए। विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व पुरूषों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संचलन में फतेहगंज पूवी, भुता, वल्लिया, भमोरा, सिरौली, अलीगंज, देवचरा तथा बदायूं जिले के स्वयंसेवक भी शामिल हुए।

मंत्री, सांसद, विधायक हुए शामिल

पूर्णगणवेशधारी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, बिथरी विधायक पप्पू भरतौल व बिल्सी विधायक राधारमण शर्मा, महाराज सिंह, जिला संघचालक सतीश नारायण भी संचलन में शामिल हुए। संचलन श्रीसुभाष इण्टर कालेज ग्राउंड से प्रारम्भ होकर, सरगम रोड, पक्का कटरा, भुर्जीटोला, कच्चा कटरा, फूटा दरवाजा, गंज त्रिपोलिया स्टेट बैंक होते हुए सुभाष मैदान में समाप्त हुआ।

इससे पहले संघ का ध्वज फहराया गया। स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रचारक आलोक जी ने कहा कि हमें जापान से देशभक्ति सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने समय में भारत का व्यापार काफी उन्नत था। संसार की प्रत्येक चौथी वस्तु का निर्माण भारत में होता था, इसी कारण हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था। हमारी अर्थव्यवस्था काफी सुदृढ़ थी। उन्होंने कहा कि हमें भारत वर्ष को पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन कराना है। साथ ही एक बार फिर इसे सोने की चिड़िया के रूप में स्थापित करना है।

संचलन में विधाभारती के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राआेंं ने पूर्णगणवेश धारण कर आकर्षक घोष का प्रर्दशन भी किया।

यह रहे मौजूद

यहां पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, सभासद रामवीर प्रजापति, नत्थू सिंह लोधी, सुनील गुप्ता, राजपाल, योगेश माहेश्वरी, रामनिवास मौर्य, मनोज मौर्य, प्रभाकर शर्मा, अंकित, जयदीप पारासरी, अवनेश शंखधार आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

44 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago