Bareilly News

पीलीभीत में ताजिया और कांवड़ यात्रा को लेकर बवाल, पथराव में सीओ घायल, कमिश्नर आईजी ने संभाला मोर्चा

पीलीभीत में मोहर्रम के जुलूस और कांवड़ यात्रा को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया।इसके बाद मौके पर पत्थारबाजी भी हुई।पथराव में सीओ घायल हो गए। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए उसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बरेली। पीलीभीत बरेली हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के खमरिया पुल के पास शनिवार को ताजिएदार और कांवड़ियों में टकराव हो गया। पथराव में सीओ सदर प्रतीक दहिया घायल हो गए है। दरोगा द्वारा कांवड़िए को थप्पड़ मारने के बाद मामला और भड़क गया। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने कई दुकानों, रोडवेज बस, अफसरों की गाड़ियों को निशाना बनाया। 6 घंटे तक हाईवे जाम रहा। बरेली से पहुंची कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राकेश प्रताप सिंह ने मोर्चा संभाला। शनिवार रात 10 बजे स्थिति पर पुलिस प्रशासन ने काबू किया

पीलीभीत में जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल के पास ताजिए निकल रहे थे l। इसी दौरान वहां कांवड़िए आ गए। कांवड़िए पास के मंदिर में इकट्ठे होने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इसको लेकर नोकझोंक हो गई l मामला बढ़ता चला गया। दोनों ओर से टकराव होने की स्थिति में पथराव हो गया। इसमें समुदाय विशेष की कई दुकानों को निशाना बनाया गया।

जहानाबाद पुलिस पूरे मामले को भांपने में पूरी तरह फेल हो गई। दरअसल मामला पिछले तीन दिन से चल रहा था। इसके बावजूद इसका समाधान नहीं किया गया। इसके अलावा मौके पर पुलिस बल भी काफी कम लगाया गया था। बाद में जब पथराव और बवाल हुआ तब पीलीभीत बरेली हाईवे को जाम कर दिया गया। इसके बाद कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। डीएम पीलीभीत और एसपी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन हालात बिगड़ते गए। इसके बाद रात करीब नौ बजे कमिश्नर बरेली सौम्या अग्रवाल, आईजी डा राकेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बरेली से भी पीलीभीत बॉर्डर के फोर्स को मौके पर रवाना किया गया।

vandna

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

3 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

5 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

6 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

8 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago