Categories: Bareilly NewsNews

हर-हर, बम-बम से गूंजी नाथ नगरी, शिवालयों में हुआ भोले का रुद्राभिषेक

file photo

बरेली। सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए नाथ मंदिरों में भोर से ही कांवड़ियों की कतारे लग गई। भजनों की धुन पर नाचते गाते कांवड़िये भोले बाबा का जयकारा लगाते रहे। सातों नाथ मन्दिरो मे भगवान भोलेनाथ के भक्तो का तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने आराध्य भोले बाबा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया।

बोल बम के नारे लगाते कांवड़ियों की टोलियां भोर होते ही नाथ मंदिरों में पहुंचने लगी थी। भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार कर जलाभिषेक किया। पशुपतिनाथ मिंदर, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, वनखंडीनाथ व मढ़ीनाथ मिंदर में विशेषकर तौर पर साफ सफाई के अलावा सजावट भी दिखाई दी।

तपेश्वरनाथ बाबा और नीलकण्ठ महादेव का किया रूद्राभिषेक
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान में श्रंखलाबद्ध कार्यक्रम के चौथे चरण में तपेश्वरनाथ बाबा का रूद्राभिषेक व श्रंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित मुकेश ने गंगाजल शहद दूध फल फूल वे पत्री धतूरा वस्त्र आदि से रूद्राभिषेक कराया। सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम ें ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, शिवानी सक्सेना,संजय अग्रवाल, मोहन गुप्ता, डा0प्रमेन्द्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

राजेन्द्र नगर स्थित श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर में ‘‘शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट ने श्री हदयेश्वर प्रकोष्ठ महामण्डल द्वारा गंगा, गौ बचाओ- देश बचाओ को समर्पित भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। यहां पूजन राष्ट्रीय संत पंडित गोपाल कृष्ण मिश्र ने कराया। मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम डा. आईएसतोमर, कार्यक्रम अध्यक्ष डा. प्रमेन्द्र माहेष्वरी के साथ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनन्द, डा0सत्येन्द्र सिंह, अनुपम कपूर, संजय आनन्द, योगेश पटेल, डा. महेन्द्र सिंह बासु के साथ संरक्षक सीएल शर्मा, सीए राजेन विद्यार्थी एवं कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी रजनीश सक्सेना, संजय शर्मा, राजीव साहनी आदि ने भगवान शिव के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago