Bareilly News

बरेली में बोलीं साध्वी प्राची – उत्तर प्रदेश में जल्द ही आने वाला है दो बच्चों का कानून

BareillyLive. बरेली। फायर ब्रांड भाजपा नेता साध्वी प्राची ने शनिवार को दो बच्चों के कानून के बारे में एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दो बच्चों का कानून लाने जा रही है। साध्वी प्राची बरेली के अर्बन कोआपरेटिव बैंक सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वह राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा अंतरास्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आयीं थीं।

साध्वी प्राची ने कहा कि महिलाएं अपने आपको कमजोर ना समझे क्योंकि उनसे ही दुनिया जन्मी है। जिस माँ ने हमें जन्म दिया, हम उसकी ख़ुशी के लिए क्या करते हैं? आप चार धाम न जाओ बस माँ के चरणों मे शीश झुकाओ वहीं स्वर्ग है। देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें। हमें सिर्फ़ अपने देश से प्यार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं एवं नारी के अपराधियों को मृत्युदण्ड ही मिलना चाहिए। उन्होंने निर्भया के दोषियों का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे सभी अपराधियों को मौत की सजा ही देना चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ साध्वी प्राची, संगठन के संरक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना, डॉ. पवन सक्सेना, डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा, महासचिव अमित भारद्वाज, सुबोधनी कटिहा, दिव्या गुप्ता, आँवला सांसद की पुत्री कीर्ति कश्यप ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आँवला सांसद की पुत्री कीर्ति कश्यप ने अपने भाषण में कहा कि आज राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़ के हिस्सा ले रहीं हैं। साथ ही समाज सेवा के कार्यों ने भी रुचि ले रहीं हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

राष्ट्रीय सचिव सौरभ शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अमित भारद्वाज, डॉ.
प्रमेन्द्र माहेश्वरी, आदि ने भी विचार व्यक्त किये। मंच संचालन संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय ने किया। सचिन कहा कि 8 मार्च 1975 में सयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा मान्यता मिलने पर प्रति वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कमल जगवानी, हरजीत सिंह लाली, राजू उपाध्यय, आलोक सक्सेना, सुरेंद्र कंबोज, जीतू देवनानी, अनुराग महरोत्रा, संजू भैया, बलराम कश्यप, डॉ सतीश गुप्ता, पंकज मिश्रा, सुनील पांडेय, नितेश शर्मा, निखिल शर्मा, आमोद शर्मा, ओमवीर गुर्जर, आशीष मौर्य , सचिन गुप्ता, शैलेश सक्सेना, अनिल मिश्रा, महेंद्र टिकयानी, विमल भारद्वाज, शशांक पाण्डेय, अजय कश्यप, नीमा भण्डारी, अनुराधा शर्मा, शुभ्रा गोस्वामी, सुधा सक्सेना, प्रिया मैसी, नीतू सिंह, मीना सोंधी, रचना सक्सेना, माया सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago