‘बड़े दिन’ पर करेगी साहित्य परिषद अटल साहित्य सम्मान का आयोजन

BareillyLive: अखिल भारतीय साहित्य परिषद की एक बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी अटल साहित्य सम्मान का आयोजन उनकी जयंती 25 दिसम्बर पर किया जाएगा। शील ग्रुप के सिटी आफिस मे आज हुई बैठक की अध्यक्षता जी आई सी के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम पाल सिंह ने की। संचालन जनपदीय मंत्री राजीव श्रीवास्तव ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि अटल जी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ ही एक ख्यातिलब्ध साहित्यकार भी थे, इसलिए अटल साहित्य सम्मान हेतु उनकी गरिमा को अनुरूप किसी ख्यातिलब्ध साहित्यकार का चयन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पांच सदस्यीय चयन समिति की घोषणा की। चयन समिति में प्रांतीय संरक्षक डॉ एन एल शर्मा, प्रांतीय संरक्षक डॉ शशि बाला राठी, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सन्तोष मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द गौतम तथा जनपदीय अध्यक्ष डॉ एस पी मौर्य के नाम शामिल हैं। इससे पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ शशि बाला राठी ने 12 से 13 नवम्बर को सम्पन्न हुए ब्रज प्रांत पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु बरेली के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा के कहानी संग्रह कैक्टस के जंगल का चयन विद्योत्मा फाउंडेशन नासिक महाराष्ट्र द्वारा विद्योत्मा साहित्य शिरोमणि सम्मान हेतु किया गया है। इससे परिषद के सभी पदाधिकारियों का सम्मान बढ़ा है इसके लिए सुरेश बाबू मिश्रा का अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में निर्भय सक्सेना, रोहित राकेश, राम पाल सिंह, पप्पू वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, अनुराग उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago