Bareilly News

बरेली पहुंचे साक्षी-अजितेश, पुलिस के कड़े सुरझा घेरे में कराया विवाह का पंजीकरण

बरेली। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह करने वाली भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश ने बुधवार को बरेली में अपने विवाह का पंजीकरण करा लिया। दोनों पुलिस की कड़ी सुरक्षा में गुपचुप तरीके से सुबह करीब सवा दस बजे  रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें दो महीने के भीतर विवाह का पंजीकरण कारने का आदेश दिया था।

साक्षी और अजितेश के उप निबंधक प्रथम के कार्यालयपहुंचने से पहले ही वहां करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। पांच मिनट रुकने के बाद साक्षी व अजितेश वहां से चले गए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश की शादी को वैध माना था और दोनों को दो महीने के भीतर विवाह का रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया था। बुधवार को पुलिस दोनों को कड़े सुरक्षा घेरे में बरेली लेकर आई और रजिस्ट्रार के सामने पेश किया। इस दौरान दोनों को मीडिया से भी दूर रखा गया।

बीती चार जुलाई को घर से जाने के बाद साक्षी और अजितेश ने प्रयागराज के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट पहुंचे। वहां से आदेश जारी होने के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई थी। अब उन्हें विवाह का पंजीकरण कराना था। मंगलवार को उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया। नियमानुसार, ऑनलाइन आवेदन के बाद पंजीकरण के लिए उपनिबंधक कार्यालय में पेश होना जरूरी होता है। इसके लिए साक्षी और अजितेश करीब सवा दस बजे रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले पुलिस तैनात थी। चार इंस्पेक्टर, दो महिला दारोगा समेत करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए लगाए गए थे। 

उप निबंधक प्रथम के कार्यालय में प्रभारी उप निबंधक विकास सक्सेना के सामने बायोमीट्रिक मशीन से दोनों के अंगूठे का निशान लिया गया। जो ऑनलाइन आवेदन किया गया था, उसे चेक किया गया। आवेदन में उन्होंने एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड और आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल के अंक पत्र लगाए थे। उनकी भी मूल प्रति देखी गई। करीब पांच मिनट में सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे दोनों वहां से चले गए।

साक्षी ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में दर्ज कराई थी शिकायत

इससे पहले साक्षी ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उनके परिवार को बदनाम ना किया जाए। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके और उनके पारिवार वालों के बारे में फैली खबरों को झुठलाते हुए इसे प्रसारित करने से मना किया है। इस संबंध में उन्होंने कुछ यूटयूब चैनल्स के नाम सहित मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा है, “मेरे मायके वालों के खिलाफ झूठी सूचनाएं प्रसारित कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।” गौरतलब है कि अभी तक साक्षी अपने विधायक पिता के खिलाफ बोलती आ रहीं थीं।

शिकायत में साक्षी ने कहा, “मैं साक्षी मिश्रा पत्नी अजितेश कुमार पुत्री राजेश कुमार मिश्रा विधायक 123 बिथरी चैनपुर बरेली निवासी हूं। निवेदन है कि मेरे ससुराल पक्ष के खिलाफ और मेरे मायके पक्ष के खिलाफ झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।” साक्षी ने आगे कहा था, “मेरे पिता के राजनीतिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। देश में भी अराजकता फैल रही है। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही हैं। इस कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं और मेरे पति शांति से जीवनयापन करना चाहते हैं जिसमें कठिनाई आ रही हैं। कृपया उचित कार्रवाई करें जिससे मैं और मेरे ससुराल वाले स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें।”

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago