क्रान्ति दिवस पर बोले शुभलेश – बेलगाम हैं भाजपा नेता और विधायक बड़बोले

बरेली। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को ‘देश बचाओ देश बनाओ’ रैली का आयोजन कर भाजपा के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया है। बरेली में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एक सभा आयोजित कर सपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोट रही है। देश इस समय अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है।

सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि नौ अगस्त 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा देकर आंदोलन शुरू किया था। अब वही दौर फिर से आ गया है। देश इस समय अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। जो लोग सरकार और संघ की नीतियों से सहमत नहीं हैं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से मजदूर, किसान, छात्र और नौजवान सभी परेशान हैं। लोगों से किए गए विकास के वायदे झूठे साबित हुए है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता बेलगाम हो गये हैं और विधायक बडबोले। कानून का राज प्रदेश से खत्म हो चुका है। सपा इसको किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अब देश में व प्रदेश में भाजपा छोड़ो के नारे के साथ सपाई सड़कों पर उतरेंगे। जनता की सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी कहने को तो सुबह नौ बजे ऑफिस पहुंच जाते हैं, लेकिन जनता की समस्या का समाधान नहीं हो पाता।

जिला महासचिव प्रमोद विष्ट ने कहा कि राष्ट्रपिता ने जिस तरह से भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की थी। उसी तरह कोई भी अपराध होने पर सपाई सड़कों पर उतरेंगे। रैली में पूर्व मंत्री अताउरहमान, शहजिल इस्लाम, सिद्धराज सिंह, हरीशंकर यादव, प्रमोद विष्ट और दूसरे नेताओं ने भी भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि किसानों, व्यापारियों, युवाओं और दूसरे सभी वर्गा का भाजपा से मोह भंग हो गया है। जनता की समस्याओ को लेकर अब सड़कों पर संघर्ष किया जाएगा।

इस दौरान राजेश अग्रवाल, हैदर अली, साधना मिश्रा, रामपाल कश्यप, शब्बो विलाल, विशाल सागर, वैभव गंगवार और भारती चौहान समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

34 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago