The Voice of Bareilly since 2010

सियाराम सागर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रामपुर रवाना हुए अखिलेश यादव- Bareilly News

बरेली। रामुपर से सपा सांसद आजम खान पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आजम खां पर अभी तक 82 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसीलिए उनके पक्ष में आंदोलन करने को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को बरेली होते हुए रामपुर गये। रामपुर के लिए रवाना होने से पूर्व अखिलेश यादव ने फरीदपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय सियाराम सागर को उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि पूर्व विधायक सियाराम सागर का लंबी बीमारी के बाद 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सियाराम सागर जिले में समाजवादी पार्टी के सबसे पुराने नेताओं में से एक थे और वो सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे।

सियाराम सागर फरीदपुर विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। सियाराम सागर फरीदपुर विधानसभा से पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर 1977 में विधायक बने थे। इसके बाद वो 1989 निर्दलीय चुनाव लड़ कर विधायक बने। सियाराम सागर समाजवादी पार्टी के टिकट पर 1993, 2002 और 2012 में फरीदपुर विधानसभा से विधायक चुने गये थे।

error: Content is protected !!