The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : क्वारंटाइन सेण्टर की दुर्दशा का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने किया tweet

quarantine center,

बरेली। शनिवार को एक क्वारण्टाइन सेण्टर का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो कोविड-19 सेण्टर बनाये गये बरेली स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज का है। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।

अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘‘ ये है उत्तर प्रदेश के क्वारंटीन सेण्टर का हाल, पानी नहीं पर झरना बह रहा लगातार‘‘।

दरअसल वीडियो में एक हॉल में अनेक मरीज अपने बिस्तरों पर बैठे दीख रहे हैं। कमरे के बीचोबीच छत से एक बड़े से छेद से तेजी से पानी की मोटी धार गिर रही है। उसके नीचे पानी की निकासी को लगाया गया पाइप उखड़ा हुआ दिखायी दे रहा है।

बरेली के राजश्री मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। शनिवार को हुई तेज बारिश के चलते टूटी छत से पानी वार्ड में घुसने लगा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच छत से गिर रहे पानी को देखकर हड़कंच मच गया था।

यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। आज इसे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद उसे हजारों लोग रिट्वीट कर रहे हैं। उस पर कमेण्ट कर रहे हैं।

error: Content is protected !!