भड़के समाजवादी, बोले-प्रदेश जंगलराज और अराजकता का माहौल, अंकुश लगायें राज्यपाल

बरेली। प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहौल है। हत्याएं, डकैती, अपहरण और लूट की वारदातों पर कोई अंकुश नहीं है। योगी सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह असफल रही है। ये आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले। इन लोगों ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पश्चात् भाजपा की सरकार के सतारूढ़ होने के साथ ही अराजकता का दौर प्रारम्भ हो गया है। भाजपा व आरएसएस के आनुषंगिक बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू युवा वाहिनी आदि संगठनों ने कानून व्यवस्था को अपने हाथो में ले लिया है। परिणामस्वरूप सम्पूर्ण प्रदेश में सैकड़ो की संख्या में हत्याएं, डकैती, लूट, बलात्कार तथा अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। दलितों तथा कमजोर वर्ग का उत्पीड़न शुरू हो गया है। आपराधिक तत्व खुलेआम कानून के लिए चुनौती बन गये है।

कहा गया है कि पुलिस कप्तान के आवास पर तक भाजपा के सांसद, विधायक एवं उपद्रवी घुस गये हैं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पिटाई कर अपमानित किया जा रहा है। वास्तव में अब लगता है कि प्रदेश में जंगलराज है। प्रदेश में केवल दो माह में सहारनपुर जनपद में लगातार तीन गम्भीर घटनाएं सड़क दूधली, शब्बीरपुर तथा रामनगर में हुई। मथुरा में डकैती व हत्याकांड, ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में चार महिलाओं के साथ रात्रि में गैंगरेप व हत्या, वाराणसी में 10 करोड़ रूपये की डकैती, गोरखपुर में हत्याएं, इलाहाबाद में गैंगरेप व हत्या आदि दिल दहलाने वाले लोमहर्षक काण्ड हुए है। प्रदेश सरकार इस प्रकार की निरंतर बढ़ती घटनाओं को रोकने से विफल रही है।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गम्भीरता से यह बात संज्ञान में लाना चाहती है कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है और अपने प्रचण्ड बहुमत के सहारे समाज के हर वर्ग को आंतकित करना चाहती है। सवैधानिक मर्यादाएं जानबूझ कर तोडी जा रही है। अपराधी भयमुक्त है। प्रदेश में जाति व सम्प्रदाय के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल से प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गयी है। इस अवसर पर हैदर अली, गुरू प्रसाद काले, सर्वेश सैनी, गौरव यादव, कदीर अहमद, प्रमोद विष्ट, प्रमोद यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago