Bareilly News

Bareilly : आज़म खान को बरेली जिला जेल में शिफ्ट किया गया

बरेली। आचार संहिता से जुड़े दो मामलों में सरेंडर करने के लिए गुरुवार को सपा सांसद आजम खान को बरेली जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले उन्हें रामपुर की कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। कोर्ट में 12 मिनट रुकने के बाद उन्हें सीतापुर जेल की जगह बरेली जिला जेल लाया गया। फिलहाल आजम खां की पत्नी और बेटा फिलहाल अभी सीतापुर जेल में ही बंद हैं।

सपा सांसद आजम खान, उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला ने 26 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ 84 से ज्यादा मुकदमें विचाराधीन हैं। उन्होंने अपने ऊपर दर्ज ज्यादातर सभी मामलों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गुरुवार को अजीमनगर व शाहबाद में दायर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आजम की रामपुर में पेशी थी।

अभी तक आजम खान को सीतापुर जेल में तन्हाई सेल में रखा गया था। यहां पर उनसे कोई मिल नहीं सकता था। फिलहाल सीतापुर में अब केवल उनकी पत्नी और उनका बेटा बंद है। उनकी पत्नी को यहां की महिला बैरक में रखा गया है।

आजम से मिलने जिला जेल पहुंचे सपाई

सपा नेता और सांसद आजम खान को सीतापुर की जगह बरेली जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी होते ही बरेली के सपाई जिला जेल में आजम से मिलने के लिए पहुंचने लगे हैं।

पत्नी और बेटे पर भी दर्ज हैं कई मुकदमे

बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पर धोखाधड़ी में फंसे आजम खां, पत्नी डॉ. तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खां अब्दुला आजम, तजीन फातिमा के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। आजम प्रकरण में नामित स्पेशल कौंसिल अजय तिवारी ने बताया कि अजीमनगर में 29 मुकदमे जौहर विवि के लिए जबरन जमीन कब्जाने के भी हैं।

वहीं दो पैनकार्ड, दो पासपोर्ट बनवाने में अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में तजीन फातिमा और अब्दुला आजम नामजद हैं। अलग-अलग थानों में दर्ज इन मुकदमों में कई में चार्जशीट दाखिल हो गई है। वहीं कुछ मामलों में अभी चार्जशीट होना बाकी है।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago