The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : बढ़ती महंगाई और अपराध के खिलाफ समाजवादी महिलाओं ने किया प्रदर्शन

समाजवादी महिलाओं ने किया प्रदर्शन , बरेली , बढ़ती महंगाई और अपराध के खिलाफ,BareillyLive, Bareilly news,

बरेली। समाजवादी पार्टी महिला सभा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। रसोई गैस का सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल दिनोंदिन और महंगा होता जा रहा है। सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में घर चलाना दिन प्रति दिन मुश्किल होता जा रहा है।

महिलाओं आक्रोश जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूर्णतया विफल साबित हुई है। सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, मगर दूसरी तरफ प्रदेश और देश में महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान ने कहा कि जो सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती, उसे उसमें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सपा नेत्री साधना मिश्रा एवं नीरज तिवारी ने कहा कि सरकार का 2020 का बजट देखने में 2030 का लग रहा था क्योंकि इसमें ज्यादातर घोषणाएं 2030 की थीं। बहुत ही अद्भुत दृश्य दिखाने और घर का बजट खराब करने वाला बजट था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भारती चौहान, साधना मिश्रा नीरज, तिवारी, राधा सोमवंशी, उषा यादव, सीमा श्रीवास्तव, किरण आर्य, शशि शर्मा, विनोदिनी राठौर, रेहाना बी, कमलेश रत्नाकर, मीना शाक्य, पल्लवी सक्सेना ,राजरानी मौर्य, भावना शुक्ला, जैनब फातिमा, कंचन चौहान, मीन किरण आदि समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!