यूपी में किसान बदहाल, सपा कार्यकर्ताआें ने राष्ट्रपति से लगायी गुहार

आंवला। प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय है। उसे सुधारने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति भेजपा है। इस ज्ञापन में प्रदेश में व्याप्त समस्याओं का विस्तार से वर्णन करते हुए प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। सपा कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन आज यहां एसडीएम ममता मालवीय को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण अपने भाषण में किसान के कल्याण की अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों की घोषणा दिन प्रतिदिन करते आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि प्रदेश का किसान बेहाल है। धरातल पर किसानों के लिए कोई भी कार्य नहीं हुआ है।

लूट-बलात्कार से परेशान है जनता

कहा कि सपा की सरकार में किसानों को मुफ्त सिंचाई, फसल बीमा, समय पर बिजली, उर्वरक एवं बीज अपूर्ति की ब्यवस्था थी परन्तु प्रदेश भाजपा सरकार इनको बनाये रखने में भी असफल साबित हुई है। गन्ना किसानों को मील पर पर्चियां नहीं मिल रही हैं। गन्ना मूल्य भुगतान भी सही समय पर नहीं हो रहा है। गेहूं क्रय केन्द्रों का संचालन ठीक से नही हो रहा है ज्यादातर केन्द्रों पर बिचौलिये दलालों का कब्जा है किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन लूट बलात्कार डकैती से प्रदेश की जनता परेशान है और प्रदेश तथा केन्द्र सरकार बेखबर है। डीजल/पैट्रोल की बढ़ती कीमतें किसानों की परेशानी का सबब बनी हुई है। ठीक से बिजली न मिल पाने के कारण किसानों की फसल बर्वाद हो रही है। मैंथा की फसल तवाह हो रही है।

इस अबसर पर डॉ0 इन्द्रपाल सिहं यादव, सैयद आबिद अली, रामबहादुर सिंह यादव, सोनू यदुवंशी, वासिद अली, सुनील यादव, लियाकत हुसैन, फईम, अवनीष तिवारी एडवोकेट, अच्छन खां, इब्बन खां, रईस हसन, अनीस खां, मोईन खां, अमरदीप सिंह, जहीर अहमद, सूबे खां, मशकूर खां, साबिर कातिब, दिनेश यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago