Bareilly News

बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, जानिए राजनीतिक सफर

बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बरेली के पूर्व सांसद संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। संतोष गंगवार मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया गया है। #BareillyLive

संतोष कुमार गंगवार का राजनीतिक सफर

संतोष कुमार गंगवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बरेली संसदीय सीट से 8 बार सासंद रह चुके हैं। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 1981 में बरेली संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ा, जिसमें उनकी पराजय हुई। इतना ही नहीं 1984 के आम चुनावों में भी उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शुरू हुआ उनकी जीत का सिलसिला, जो निरन्तर चलता रहा।

संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश के बरेली संसदीय सीट से 1989 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि 2009 के चुनाव में उन्हे कांग्रेस के प्रवीण सिंह आरोन ने 9 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। मगर 2014 के चुनाव में उन्होंने फिर वापसी करते हुए जीत हासिल की। 2019 में भी वे जीत गए।

संतोष गंगवार यूपी भाजपा इकाई के कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 13वीं लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य राज्यमंत्री का पदभार भी संभाला है। इसके अलावा वो विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। मोदी सरकार में भी टेक्सटाइल और वित्त राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

संतोष गंगवार का जन्म और शिक्षा

संतोष गंगवार का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में 1 नवम्बर 1948 को हुआ था। उनकी उच्च शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय और रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। इस दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़े रहे, इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के दौरान तो उनको जेल तक जाना पड़ा था।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

3 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

3 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

3 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

5 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

5 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

5 hours ago