The Voice of Bareilly since 2010

नहीं रहीं दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन, ज्येष्ठ पुत्र ने दी मुखाग्नि

Sarika Suman, Sarik Samuman passes away, Divya Prakash, Prashant Suman, Journalist, Bareilly Live, Bareilly News, stems, Nirbhay Saxena, सारिका सुमन, सारिक समुमन का निधन, दिव्य प्रकाश, प्रशांत सुमन, पत्रकार, बरेली लाइव, बरेली समाचार, उपजा, निर्भय सक्सेना,

बरेली : दैनिक दिव्य प्रकाश के संस्थापक स्वर्गीय जेबी सुमन की पुत्रवधू व दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन का शनिवार को मॉडल टाउन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मिहिर सुमन ने दी। सारिका सुमन प्रशांत सुमन की पत्नी थीं जिनका गत वर्ष कोविड़ संक्रमण की वजह से निधन हो गया था।

सारिका सुमन ने पति के निधन के लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद आज शनिवार को सुबह यहां एक निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अंतिम यात्रा उनके प्रेम नगर में दिव्य प्रकाश प्रेस स्थित आवास से दोपहर करीब 2 बजे प्रारंभ होकर मॉडल टाउन श्मशान घाट पहुंची जहां पुत्र मिहिर सुमन ने उनका अंतिम संस्कार किया।

छोटे पुत्र कुबेर सुमन ने बताया की उनकी मां तीन दिन से बीमार थीं। बाद में डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी होने पर उन्हें गंगाशील हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां आज शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम श्वांस ली।

सारिका सुमन के निधन पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिशन (उपजा) के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, मोहम्मद इरफान, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवम उद्यमी डॉ पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल, बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पार्षद कपिल कांत, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मुकेश छाबरिया ने उनके घर एवं श्मशान घाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बरेली के तमाम पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!