The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में भर्ती एसडीएम को एयरलिफ्ट की जरूरत, पीएम मोदी से मांगी मदद

बरेली के एसआरएमएस में भर्ती नवनियुक्त एसडीएम डॉ. प्रशान्त कुमार को बरेली से दिल्ली ले जाने के लिए एयरलिफ्ट कराने की जरूरत

विशाल गुप्ता, बरेली। बरेली के एसआरएमएस में भर्ती नवनियुक्त एसडीएम डॉ. प्रशान्त कुमार को बरेली से दिल्ली ले जाने के लिए एयरलिफ्ट कराने की जरूरत है। आज उन्हें शिफ्ट किया जाना था लेकिन मौसम का हवाला देकर एयर एम्बुलेन्स वालों ने आने से मना कर दिया। इसके बाद उनके रिश्तेदारों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से मदद की गुहार की है।

डॉ. प्रशान्त कुमार पिछले दिनों ही बरेली में एसडीएम के पद पर तैनात हुए हैं। अभी उन्हें कार्यभार भी नहीं सौंपा गया था कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया। इसके बाद 10 दिन पूर्व उन्हें परिजनों ने बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कराया। कुछ दिन इलाज के बाद उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव हो गयी, लेकिन पोस्ट कोविड कॉम्प्लीकेशन्स के चलते निमोनिया बन गया।

https://twitter.com/BareillyLive/status/1388889882873909249

डॉ. प्रशान्त के मामा महेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि बीते कल उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एयर एम्बुलेन्स से दिल्ली ले जाना तय हुआ। इसके लिए दिल्ली और भोपाल के दो एयर एम्बुलेन्स संचालकों से बुकिंग भी कर दी गयी। आज उन्हें एयर लिफ्ट किया जाना था, मौसम की खराबी का हवाला देते हुए दोनों एजेन्सियों ने आज आने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामा महेन्द्र त्रिवेदी की बेटी ने एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से एयर एम्बुलेन्स की व्यवस्था कराने की गुहार की है।

इस बीच एसआरएमएस (SRMS) के चिकित्साधीक्षक डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि डॉ. प्रशान्त को कोरोना संक्रमण हुआ था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है लेकिन वह पोस्ट कोविड कॉम्प्लीकेशन्स से जूझ रहे हैं। इस कारण उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है। इसके और बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेण्टर पर दिल्ली रेफर किया गया है। बताया कि एयर एम्बुलेन्स आने पर उन्हें कल शिफ्ट किया जाएगा।

error: Content is protected !!