Categories: Bareilly News

द्वितीय हरेला महोत्सव का आयोजन रविवार को, उत्तराखंड संस्कृति का होगा दर्शन

बरेली लाइव। द्वितीय हरेला महोत्सव का आयोजन 24 जुलाई को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक दीनदयाल पुरम बरेली में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन एवं उत्तराखंड संस्कृति दर्शन है।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ हरीश भट्ट के अनुसार उत्तराखंड का प्रसिद्ध हरेला त्यौहार पर्यावरण और हरियाली को समर्पित है जिसके तहत हम पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हैं। मुख्य अतिथि अजय भट्ट (रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, भारत सरकार) होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संतोष कुमार गंगवार, मुख्य वक्ता प्रो पी के जोशी पूर्व अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग एवं प्रो के पी सिंह कुलपति एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक अरुण कुमार, कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल एवं विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओमवीर रहेंगे। कार्यक्रम सचिव डॉ मनोज कांडपाल ने बताया कि सबसे पहले प्रातः 9:30 बजे पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षlबंधन रैली का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 10:30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। उत्तराखंड संस्कृति के संवर्धन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा सेवा, शिक्षा जगत एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु बरेली के पांच गणमान्य व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं उत्तराखंड सांस्कृति आधारित नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा और विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृक्ष को रक्षा का धागा बांधना रहेगा, जिससे हम सब पेड़ लगाने की शपथ लेंगे “एक घर एक पेड़ संतुलन का यही खेल” यह हम सभी का नारा रहेगा। अंत में सभी आगंतुकों को पौधों का वितरण भी किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हरेला महोत्सव परिवार का विशेष सहयोग रहेगा।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago