The Voice of Bareilly since 2010

नवदुर्गा मंदिर सिटी हार्ट कॉलोनी में हुआ द्वितीय माता की चौकी का आयोजन

Bareillylive : स्टेडियम रोड स्थित सिटी हार्ट कॉलोनी बरेली में मां नवदुर्गा मंदिर में आज जागरण सेवा मंडल द्वारा द्वितीय माता की चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें भगवती जागरण मंडल पार्टी के ओम चावला, श्याम सपरा, शैंकी लूथरा व अन्य भक्तों द्वारा माता के भजनों का गुणगान किया गया। सर्वप्रथम पूज्य पंडित जी ने पूजन करा कर माता की ज्योत प्रज्वलित की।

इस दौरान जागरण सेवा मंडल के सभी सदस्य मय परिवार के मौजूद रहे। माता की चौकी के समापन पर जागरण सेवा मंडल सिटी हार्ट परिवार की तरफ से २१ कन्याओं का पूजन किया गया और हलवा चने का भोग लगाया गया और सभी कॉलोनी वासियों का स्वागत किया गया। भक्तों की सुविधा हेतु एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। सभी भक्तजनों द्वारा बढ़ चढ़ कर सेवा की गई अंत में सभी को भंडारा प्रसादी भी ग्रहण कराई गई। मुख्य रूप से इस आयोजन में योगेश कनौजिया, गोविंद तनेजा, जगदीश अरोड़ा, राकेश तुली, मिंटू सूरी, राम अरोड़ा, गुरकीरत छाबड़ा, रोमटी अरोरा व अन्य सभी कॉलोनी वासियों का सहयोग रहा। मंडल द्वारा सभी कॉलोनी वासियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।

error: Content is protected !!