Categories: Bareilly News

कोरोना की दूसरी लहर : देश में 5 दिन में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े, महाराष्ट्र में लॉकडाउन की चेतावनी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनती जा रही है। पिछले 5 दिनों में एक्टिव केस में एक लाख का इजाफा हुआ है। देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद से यह एक्टिव केस आंकड़े में सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में 6 दिनों में एक लाख एक्टिव केस बढ़े थे। तब 6 दिन के भीतर ही कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 9 लाख से 10 लाख पहुंच गया था। हालत इस कदर बिगड़ रहे हैं कि महाराष्ट्र सरकार ने साफ कह दिया है कि लोग नहीं सुधरे तो अप्रैल के पहले सप्ताह में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा सकता है।

देश में बीते 24 घंटे में 59,069 नए केस सामने आए, 32,912 मरीज ठीक हुए और 257 की मौत हो गई। नए केस 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 61,893 मरीज मिले थे। गुरुवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,857 की बढ़ोतरी हुई। यह लगातार दूसरा दिन था, जब एक्टिव केस 25 हजार से ज्यादा बढ़े। बीते सात दिन में ही एक्टिव केस में 1 लाख 49 हजार 455 का इजाफा हुआ है।

देश में अब तक 1.18 करोड़ संक्रमित

देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 82 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 ठीक हो चुके हैं जबकि 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 17 हजार 46 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के रोजाना मिल रहे नए मामले डराने लगे हैं। राज्य में पिछले एक हफ्ते से 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है। वहीं, मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि हालात बिगड़ रहे हैं, लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमें सख्त लॉकडाउन पर विचार करना होगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया। ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं। 3 अप्रैल को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और 4 अप्रैल को रविवार। सरकारी विभागों में 3 दिन की छुट्टियों का पैकेज बना है। 23 मार्च से ही मेलों के आयोजनों पर रोक लग गई है।

कर्नाटक सरकार ने 1 अप्रैल से बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि शहर में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

3 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

3 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

3 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

5 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

5 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

5 hours ago