Bareilly News

निरुपमा अग्रवाल और डॉ शालिनी शर्मा “मुक्ता” को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान

बरेली : साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए कहानीकार निरुपमा अग्रवाल और कवयित्री डॉ  शालिनी शर्मा “मुक्ता” को 25वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में आयोजित समारोह में उन्हें अलंकृत किया गया।

सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम की अध्यक्ष निर्मला सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नवगीतकार रमेश गौतम और डॉ. अवनीश यादव ने प्रदान किया। काव्य गोष्ठी में कमल सक्सेना, राजेश गौड़, इन्द्र देव त्रिवेदी, डॉ. कविता अरोरा ने काव्य की रसधारा बहाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। सरस्वती वंदना गीतिका श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की। वंदेमातरम शकुन सक्सेना ने प्रस्तुत किया। क्लब का आह्वान गीत मुकेश सक्सेना ने प्रसितुत किया। सभी का स्वागत महासचिव अभय सिंह भटनागर ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। आभार और धन्यवाद क्लब के संरक्षक प्रो.एनएल शर्मा ने व्यक्त किया। प्रो शर्मा ने कहा कि विगत 15 वर्षों से महिला साहित्यकारों को दिया जाने वाले सीमा स्मृति सम्मान देश का प्रतिष्ठित सम्मान है।

कार्यक्रम में सत्येन्द्र सक्सेना, अभय भटनागर, सुरेश बाबू मिश्रा, राजीव सक्सेना, मुकेश सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, सुनीता अग्रवाल, विनय सागर, महेश मधुकर, डॉ. सुरेश रस्तोगी, अजय खरे, सुभाष राहत, ए. एस. अग्रवाल  निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, संजीव शर्मा, उपमेन्द्र सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़ आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago