Bareilly News

बरेली : वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती का निधन

बरेली। बरेली के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती का शनिवार की शाम निधन हो गया। अत्यंत लोकप्रिया एवं जिन्दादिल व्यक्तित्व के स्वामी अमर भारती का पिछले कई दिनों से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीती 26 जून को कचहरी स्थित कार्यालय में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गयी थी। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के चलते तत्काल रामपुर गार्डन स्थित उनके भाई डा. अजय भारती के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ दिन बाद वह ठीक हो गये थे। दस दिन पहले उनकी फिर तबीयत खराब हो गयी तो परिजन उन्हें दिल्ली ले गये थे। वहां उनकी आंत में कैंसर होने की पुष्टि हुई। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन फिर स्वास्थ्य बिगड़ गया और शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमर भारती के निधन की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन पदाधिकारियों समेत अधिवक्ताओं और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। अधिवक्ताओं ने अमर भारती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता अमर भारती उनके भाई समान थे। उनका पूरा जीवन बार के लिए समर्पित रहा। बरेली के अधिवक्ताओं के लिए यह अपूर्णनीय क्षति है।

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

6 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

7 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

12 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago