The Voice of Bareilly since 2010

वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सुमन का निधन

बरेली। दैनिक दिव्य प्रकाश के संपादक प्रशांत सुमन (49) का बुधवार को निधन हो गया। शहर के एक अस्पताल में प्रातः 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र मिहिर प्रशांत सुमन ने यह जानकारी दी।

प्रशांत सुमन जाने-माने पत्रकार स्वर्गीय जेबी सुमन के पुत्र थे। जेबी सुमन ने ही दिव्य प्रकाश की स्थापना की थी जिनके निधन के बाद प्रशांत इसे संभाल रहे थे।

उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, उपजा प्रेस क्लब बरेली के अध्यक्ष पवन सक्सेना, बरेली लाइव समूह के प्रधान संपादक विशाल गुप्ता अजमेरा, संपादक गजेन्द्र त्रिपाठी और वीडियो संपादक-एंकर सचिन श्याम, पत्रकार अखिलेश सक्सेना, भगवान स्वरूप, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

error: Content is protected !!