Bareilly News

‘कविताएं परिवर्तन की’ कविता संग्रह का वरिष्ठ साहित्यकारों ने किया लोकार्पण

BareillyLive : मानव सेवा क्लब एवं विभावरी साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रोटरी भवन में काव्य संग्रह ‘कविताएं परिवर्तन की’ का लोकार्पण समारोह हुआ। समारोह का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मां शारदे की वंदना शिव रक्षा पांडेय ने की। वन्देमातरम अरुणा सिन्हा, मधु वर्मा ने किया। सभी का स्वागत मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। विभावरी संस्था के बारे में डॉ. अनुज कुमार ने जानकारी दी। काव्य संग्रह ‘कविताएं परिवर्तन की’ का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो.एन. एल.शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष गीतकार रमेश गौतम, सहारनपुर से पधारे विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार हरिराम पथिक और सहारनपुर के ही वरिष्ठ कवि विजेन्द्र पाल सिंह, मुख्य वक्ता हल्द्वानी से पधारे डॉ. गजेन्द्र सिंह बटोही, रचनाकार ज्ञान देवी वर्मा और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

कविताएं परिवर्तन की काव्य संग्रह का लोकार्पण करते हुए मुख्य वक्ता गजेंद्र सिंह बटोही ने कहा कि काव्य संग्रह में हर कविता सामयिक और पढ़ने योग्य और संग्रहणीय है। रचनाकार ज्ञानदेवी, रणधीर प्रसाद गौड़, शिव रक्षा पांडेय, डा. महेश मधुकर और उपमेंद सक्सेना को साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तरीय और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खासतौर से मौजूद लोगों में प्रकाश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, आशा शुक्ला, रश्मि सक्सेना, सी.एल.वर्मा, अनुज कुमार, प्रतिभा सिंह, प्रीती सक्सेना, दीपक मुखर्जी, आशुतोष कुमार, सुनील शर्मा मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार विजेंद्र पाल शर्मा ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago