The Voice of Bareilly since 2010

वरिष्ठ कवि उपमेंद्र सक्सेना नेपाल- भारत साहित्य सेतु सम्मान से अलंकृत

Bareillylive : कृष्णपुर नगर पालिका, कंचनपुर एवं अखिल नेपाल लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल देश के जिला – कंचनपुर स्थित वाणी मुक्तकमैया बस्ती के सभाकक्ष में पर्यटन संवर्धन के उद्देश्य से नेपाल- भारत काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके प्रमुख अतिथि अर्जुन सिंह साउद रहे। इस अवसर पर बरेली से गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को नेपाल- भारत साहित्य- सेतु सम्मान से विभूषित किया गया सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, रुद्राक्ष की माला एवं स्मृति चिन्ह अखिल नेपाल लेखक संघ के केंद्रीय सदस्य पदम प्रकाश साउद एवं कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र बहादुर पाल (सिर्जन श्री) ने प्रदान किया। श्री सक्सेना को सम्मानित किए जाने पर प्रमुख साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

error: Content is protected !!