The Voice of Bareilly since 2010

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के विदाई समारोह में शामिल हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दिये उपहार

Bareillylive : रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित सभागार में आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की विदाई के अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 10 पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट करते हुए उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गयी। गौरतलब है कि जनपद बरेली से 10 पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बरेली, पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद बरेली, पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद बरेली एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण- 1.पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार, 2. निरीक्षक ना0पु0 राजवीर सिंह, 3. उ0नि0 ना0पु0 प्रमोद कुमार, 4. उ0नि0 ना0पु0 नरेन्द्र पाल अग्निहोत्री, 5. उ0नि0 ना0पु0 देवेन्द्र कुमार, 6. उ0नि0 ना0पु0 राजपाल सिंह, 7. उ0नि0 (लिपिक) शान्ति प्रसाद, 8. उर्दु अनु0/वरि0सहा0 अतीक अहमद, 9. मुख्य आरक्षी ना0पु0 राकेश कुमार, 10. मुख्य आरक्षी चालक मान सिंह।

error: Content is protected !!