The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अभी पाले से भी पड़ेगा पाला

बरेली। बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है। अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंड अभी और सितम ढाएगी। इस दरम्यान पाले से भी पाला पड़ेगा जो हाड़ कंपा देगा। ऊपरी तापमान बढ़ने के बजाय घटेगा। हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ेगी जो रोंगटे खड़े कर देने का सबब बनेगी।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को आगामी पांच दिनों की अनुमानित रिपोर्ट जारी की है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के मुताबिक 30 और 31 जनवरी को पाला पड़ेगा जबकि तीन फरवरी तक ठंड का सितम ऐसा ही बना रहेगा। हां, बारिश न होने की वजह से मौसम साफ रहेगा। सूर्यदेव थोड़ी गर्माहट का अहसास भी करा सकते हैं लेकिन कंपकपी बदस्तूर बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान तीन से पांच और अधिकतम 17 से 20 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहेगा। एक फरवरी को दिन और रात कुछ ज्यादा ही ठंडे रहेंगे। हवा की गति 6 से 8 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 45 से 95% तक रहेगी।

error: Content is protected !!