The Voice of Bareilly since 2010

शारिक का बड़ा कद, बने राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उत्तर प्रदेश महासचिव

Bareillylive : भाजपा के लिए लगातार कार्य कर रहे कई दायित्व पर रहने वाले लंबे समय से समाज सेवा व भाजपा से जुड़े रहने वाले रोहिली टोला निवासी शारिक अब्बासी को राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर व नसीम अहमद सचिव के निर्देशानुसार शारिक अब्बासी को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया। इस पर शारिक का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर जी के निर्देशानुसार मुझे जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसपे मैं खरा उतरूँगा और अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाऊँगा।

शारिक शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी में तमाम मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं, नरेंद्र मोदी जी को काफी मानते हैं और अपने राष्ट्र से बेहद प्रेम करते हैं।

error: Content is protected !!