The Voice of Bareilly since 2010

शीतलहरः बरेली के विद्यालयों में 18-19 दिसंबर को अवकाश घोषित, नहीं लगेंगी 8वीं तक की कक्षाएं

बरेली। चिल्ला जाड़े के चलते पूरा जिला मंगलवार को कंपकंपा उठा। कपड़ों को बेंधकर शरीर को सर्द कर रही हवा के चलते कई जगह दिन में भी सन्नाटा जैसा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में एनसी से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं के लिए18 और 19 दिसंबर 2019 को अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जिलाधिकारी ने सभी परिषदीय, सरकारी, अर्द्ध सरकारी,  सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है।

error: Content is protected !!