The Voice of Bareilly since 2010

विधायक से मिले शिक्षामित्र, समस्याओं का मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा

BareillyLive: (फतेहगंज पश्चिमी) प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा से उनके कार्यालय पर मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा, विधायक डॉ डीसी वर्मा ने प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव एवं उनके साथ आए सभी शिक्षामित्रों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने विधायक को बताया कि 22 वर्षों से शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों मे कार्यरत हैं। सभी के पास शिक्षण के लिए आवश्यक योग्यता, स्नातक व बीटीसी है। इसके बावजूद उन्हें मात्र दस हजार रुपए में काम करना पड़ रहा है। उनके मानदेय मे पिछले पांच वर्ष मे एक रूपये की भी बढ़ोतरी नही हुई है। इतने कम रुपये में परिवार का भरण पोषण नही हो पा रहा है। शिक्षामित्रों ने विधायक से प्रतिमाह 40 हजार रूपये मानदेय दिलाने की मांग की, इसके साथ महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास के विद्यालय में स्थानांतरित करने, पुरुष शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय मे वापसी के लिए एक अवसर देने, आकस्मिक अवकाश को शिक्षकों की तरह एक जनवरी से 31 दिसंबर तक मान्य करने की भी मांग की, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बुधवार बरेली आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिक्षामित्रों की समस्याओं का मांगपत्र सौंपा।

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

error: Content is protected !!