The Voice of Bareilly since 2010

शिल्पी दीक्षित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष

शिल्पी दीक्षित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष

बरेली :  शिल्पी दीक्षित को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का महानगर महिला अध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री निष्ठा वर्मा को जबकि कोषाध्यक्ष श्रद्धा सक्सेना को बनाया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई की बैठक महानगर अध्य्क्ष अंकित शुक्ला के प्रतिष्ठान पर हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल रहे। इस अवसर पर मुकुल अग्रवाल ने व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए महानगर महिला अध्यक्ष की घोषणा की। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों के साथ महिला शक्ति के जुड़ने से संगठन की ताकत कई गुना बढ़ जाती है।

नवनियुक्त महानगर महिला अध्यक्ष शिल्पी दीक्षित ने कहा कि महानगर महिला संगठन महिला व्यापारियों की समस्याओं को जिला प्रशासन एवं शासन के समक्ष रखकर उनका निस्तारण कराने में सहयोग करेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीश पांडेय, महानगर अध्यक्ष अंकित शुक्ला, प्रदीप पुष्कर, अंकित माहेश्वरी, रुचि कपूर, तनु राजपूत, मोनिका यादव, संतोष पटेल, अंकुर यादव, पंकज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!