Categories: Bareilly NewsNews

शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन नारद मोह का हुआ वर्णन

बरेली। बाबा श्री नीलकंठ मंदिर 21 वें वार्षिकोत्सव एवं शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन नारद मोह कथा में श्रवण श्रद्धालुओं ने किया। कथामृत की वर्षा करते हुए संत गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने सत्य पर प्रकाश डाला। बताया कि सत्य क्या है? कहा कि संसार में सत्य है तो केवल एक परमात्मा और दूसरा कोई नहीं। जिस परमात्पा की इच्छानुसार दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों तापों का विनाश होता है, केवल वही सत्य है।

प्रथम दिन की कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए ठाकुर जी ने बताया कि किस प्रकार नारद जी ने भगवान से संसार के लोगों के लिए मुक्ति का उपाय पूछा कि कौन सा यत्न करने से संसार के लोगो को मुक्ति मिल सकती है तब भगवान ने बताया कि संसार में केवल भगवान की कथा ही है जो मानव को मुक्ति प्रदान कर सकती है। इस अवसर पर कथा व्यास ने श्ऱ़द्धालुओं को सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के प्रति जागरूक करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया।

कथा के मुख्य यजमान अनिल सक्सेना व बेबी सक्सेना रहे। कथा का संयोजन संजय शर्मा, सतीश कातिब, पवन अरोरा, रजनीश सक्सेना, अशोक यादव, विशाल कपूर, श्याम गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, राजीव साहनी, सुनील चैधरी, अभय भटनागर, संजय अरोरा, उपेन्द्र भसीन, आदि का रहा। इस अवसर पर शहर के प्रख्यात समाजसेवी, व्यापारी, उद्योगपति आदि उपस्थित रहे। अंत में आरती के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago