Categories: Bareilly NewsNews

शिवसेना की महानगर कार्यकारिणी का गठन

बरेली, 17 मार्च। शिवसेना जिला बरेली की महानगर की इकाई का गठन गुरुवार को किया गया। इसमें विजय चैधरी को महानगर प्रमुख बनाया गया है। वरिष्ठ उप प्रमुख पद की जिम्मेदारी अरविन्द चैधरी और राजीव कुमार को सौंपी गयी है। उप प्रमुख गौरव राठौर, वरिष्ठ महासचिव सोनू राठौर, महासचिव अर्जुन बाल्मीकि, महानगर सचिव शिवम सिंह, संगठन मंत्री कमल कश्यप, सचिव शिवा सिंह, सह सचिव रोहित कन्नौजिया, सचिव प्रभात अग्रवाल मनोनीत हुए।

जिला प्रमुख पंकज पाठक ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में जोरदार तरीके से विधानसभा चुनाव लड़ाया जायेगा। पंकज पाठक ने कहा कि भाजपा ने हिन्दू समाज के साथ धोखा दिया है। जनता आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखायेगी।

उन्होंने कहा कि अमित शाह हिन्दुओं से 278 सीटे विधानसभा में देने पर राम मंदिर बनवाने की बात करते हैं। यदि शिवसेना को प्रदेश में केवल 200 सीटें मिल जायें तो शिवसेना अयोध्या में भव्य मन्दिर का निर्माण कर देगी क्योंकि मन्दिर बनाने के लिए सीटों का नहीं मजबूत इरादों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाली अंजलि मिश्रा का शहर में भव्य स्वागत किया जायेगा।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago