Bareillylive : मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ से पट गया। हनुमान जी के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजायमान हो गया। सुबह के सत्र में पंडित सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन और शृंगार किया। भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष पूजा अर्चना की। शाम को श्री हरि संकीर्तन मंडल ने भजनों की रसधारा बहाई।
सचिव रवि छाबड़ा ने “दुःख भंजन मारुति नंदन”, संजय आनन्द ने “मंगल मूर्ति राम दुलारे”, पंकज ने “आज मंगलवार है”, सचिन सेठी ने “कीजे केसरी के लाल”, सौरभ ने “राम भी मिलेंगे तुझे श्याम भी मिलेंगे” और जतिन दुआ ने “झूम झूम नाचे देखो भक्त हनुमान” जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके बाद सभी भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती और शयन आरती के बाद भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि यहां”सामूहिक हनुमान चालीसा और आरती विगत कई वर्षों से चल रही है। सभी आयु वर्ग के लोग शामिल होते हैं, खासकर युवाओं का जागरूक होना सराहनीय है।” कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, हरीश लुनियाल, राजेश अरोरा, गिरीश आनन्द सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा अपनी टीम के साथ सक्रिय रहीं। युवा मंडल ने प्रसाद वितरण में सेवा की।
समापन पर रवि छाबड़ा ने सभी का आभार माना, उन्होंने बताया कि परम पूज्य 1008 महामंडलेश्वर स्वामी उमाकान्तनंद सरस्वतीजी महाराज 28 जनवरी से 3 फरवरी तक शाम 4 से 7 बजे तक श्री हरि मंदिर में श्री राम कथा सुनाएंगे।







Leave a Reply