धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण बारात, भक्तों ने किया स्वागत-उतारी आरती

आंवला (बरेली)। नगर में भगवान श्री कृष्ण की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने अनेक जगह पुष्प वर्षा कर बारात स्वागत किया और अपने आराध्य की आरती भी उतारी।

यहां सरगम रिसॉर्ट में श्री मद्भागवत कथा चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पक्का कटरा की अग्रवाल धर्मशाला से भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा बारात के रूप में निकाली गयी। शोभायात्रा में श्री कृष्ण स्वरूप को दूल्हा बनाकर सिंहासन पर विराजमान कराया गया। कन्हैया के भक्त आगे-ओ बैंड-बाजों के साथ भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। नगर में लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर अपने आराध्य का स्वागत किया। यहां महिलाओं ने कन्हैया जी की आरती उतारकर तिलक किया।

भजन करने से होता है पापों का नाश

शोभायात्रा के बाद भागवत कथा में बरसाने से आये कथावाचक स्वामी नित्यानंद महाराज ने कहा कि भगवान का भजन का महत्व बताया। कहा कि भजन करने से मानव के पापों का नाश हो जाता है। जब प्राणी के पुण्य कर्मो का उदय होता है, तभी उसे भागवत सुनने का अवसर प्राप्त होता है। कहा कि जहां भक्त भगवान के प्रेम में मतवाले होते हैं तो भगवान भी भक्ति के कारण भक्त के वश में होते हैं।

बताया कि ऐसे कई प्रसंग हैं जिसमें भक्त की आवाज पर भगवान दौड़े चले आते हैं। कथा में गायक हैप्पी शर्मा ने भजन गाये। शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में अनुज बंसल, अमित बंसल, सूरजभान गुप्ता, राजू खंडेलवाल, संजीव माहेश्वरी, सूरज शर्मा, राम गोपाल गुप्ता, नीटू खंडेलवाल, वैभव अग्रवाल, जितेन्द्र मित्तल, लोकेश गुप्ता, शोभना, सीमा, विनीत शर्मा शामिल रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

20 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago