Bareilly News

पूर्णाहुति व भंडारे के साथ श्री लक्ष्मीनारायण 51 कुंडीय महायज्ञ का हुआ विश्राम

BareillyLive : नव दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व भागवत कथा कार्यक्रम आयोजन के अंतिम दिन सुबह की बेला में महायज्ञ में पूर्णा आहुति व मन्त्रों उच्चारण के बाद विधिवत रूप से समापन हुआ, आज यज्ञ के दौरान आहुतियां देने के मानो जन सैलाब ही उमड़ पड़ा, हर यज्ञ वेदी पर भक्तजनों ने पूजन व आहुतियां कीं। समस्त यज्ञ आचार्यों ने यज्ञ के हर स्वरूप का भक्तों को स्मरण कराया। यज्ञ आचार्य पंडित हेमंत शांडिल्य, आचार्य पंडित अनुज मिश्रा, आचार्य राजीव नारायण मिश्र, आचार्य आशुतोष मिश्रा वृंदावन वालों ने पूर्ण आहुति कराई। विधिवत श्लोकों का उच्चारण चारों तरफ़ गुंजायमान हो रहा था, यज्ञ वेदीयों से उठते धुएँ से भक्तों का तन मन और संपूर्ण वातावरण पवित्र हो रहा था। पूर्णाहुति में मुख्य यजमान के रूप में आज आई एम ए बरेली के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद पागरानी एवं नामित सभासद पूनम गौतम ने पति शशीकांत गौतम के साथ पूर्णाहुति लगाई। तमाम लोग अपने अपने परिवारों के साथ यज्ञ में शामिल थे। यज्ञ के समापन के उपरांत सभी भक्तों ने मुख्य अतिथि के रूप में बाहर से आए हुए श्री महंत सोमेश्वरानंद जी महाराज श्री पंच अग्नि अखाड़ा महामंत्री , श्री महंत नीलेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज श्री पंच अग्नि अखाड़ा मंत्री, श्री महंत विचित्रानंद जी महाराज स्थानापति प्रयागराज एवं महंत अजयानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यज्ञ के उपरांत हुए भंडारे में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार एवं उनके बड़े भाई एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना भी शामिल हुए। भंडारे की शोभा भी देखते ही बनती थी, जिसमें बड़ी संख्या में लगभग 7000 से 8000 लोगों ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया। इसी के साथ आयोजक अजयानंद महाराज जी ने सबको आशीष देते हुए कहा कि आयोजन अब संपन्न होता है, इस आयोजन को सफल कराने में आप सभी भक्तों तथा व्यवस्थापक पंकज पाठक, जनसंपर्क प्रभारी ठाकुर राहुल सिंह, सचिव विनोद मिश्रा, सुशील शर्मा ‘गब्बर’, शशिकांत गौतम, छोटा साहू, आकाश पाठक, सुरेश साहू, मुकेश सागर, किशन मौर्या, सुमित श्रीवास्तव, अनुराग शर्मा, सुबोध गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, राजेन्द्र खंडेलवाल, सुशील खंडेलवाल आदि का विशेष योगदान रहा और इन्हीं के प्रयासों के चलते इस आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया है।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago