कलश यात्रा के साथ श्रीराधा शक्ति महायज्ञ का शुभारम्भ, पूर्णाहुति 26 जनवरी को

आँवला। शहर में 7 दिवसीय श्रीराधा शक्ति महायज्ञ का शुभारम्भ आज शुक्रवार को हो गया। यह महायज्ञ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वामी श्रीरामशर्मा के सानिध्य में सम्पन्न होगा। पूर्णाहुति 26 जनवरी को होगी एवं इसके बाद भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।

बिसौली रोड पर 7 दिवसीय श्रीराधा महायज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रातः काल पीतवस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए महिलाएंया़त्रा में शामिल हुई। यह कलश या़त्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस बीच जगह जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

पालिका चेयरमैन रहेंगे मुख्य यजमान

26 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में प्रातः 8 से 11 यज्ञ होगा। सायं 6 से 10 बजे तक वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा सुन्दर रासलीला का मंचन किया जाएगा। 26 जनवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। मुख्य यजमान पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना रहेंगे।

आज के आयोजन में विशेष सहयोग श्री राधा शक्ति महायज्ञ सेवा समिति के हरीकिशन अग्रवाल, आलोक कुमार अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, कौशलभव गुप्ता, आशू महाराज, आदि का रहा।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago