The Voice of Bareilly since 2010

आंवला में निकली श्रीराम जन्मोत्सव यात्रा

आँवला में निकली श्रीराम जन्मोत्सव यात्रा 1

आंवला (बरेली): रामनवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सिद्धस्थली पुरैना धाम मंदिर से श्रीराम जन्मोत्सव यात्रा निकाली। शोभायात्रा यात्रा फूटा दरवाजा, गंज त्रिपोलिया, घंटाघर चौक, खेडा, स्टेट बैंक, पक्का कटरा, भुर्जी टोला होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा का शुभारम्भ विहिप जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह राणा, बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल शर्मा, पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना और हिजामं नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति ने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रथ पर सवार प्रभु के प्रतीकों की लोगों ने पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के समापन पर पर सभी ने भगवान श्रीराम की सामूहिक आरती की और प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान दुर्गेश सक्सेना, आशीष हिन्दू, शक्ति सिंह, मनोज मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, हरीश चैहान, अमन तिवारी, रामदीन सागर, प्रिंस शर्मा, रजनीश तिवारी, अभय चौहान, विनोद कुशवाह, उषा सतीजा, कांता, कमला रस्तोगी, वीना रस्तोगी, शकुन चन्द्रा, प्रमोद अनुरागी, सुभाष रस्तोगी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा।

error: Content is protected !!