श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हुई आंवला की ऐतिहासिक रामलीला

आँवला (बरेली)। शनिवार को गंज त्रिपोलिया पर श्रीगणेश पूजन के साथ आंवला की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का शुभारम्भ हो गया। पं0 नन्हेबाबू शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ भगवान श्रीगणेश का पूजन कराया गया। इसके बाद अयोध्या फैजाबाद से आए आदर्श रामलीला मंडल एवं नाटय कला परिषद के कलाकारों द्वारा ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक का मंचन किया।

इससे पूर्व आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप और पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना ने फीता काटकर श्रीरामलीला का उद्घाटन किया। उपस्थित जनसमूह से सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने श्रीराम के आदर्शों पर चलने और देश में रामराज्य लाने का आह्वान किया।
पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा कि श्रीरामलाला हमारी पुरातन परम्परा हैं। यह हमारे गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करती है। श्रीरामलीला हमारी नई पीढ़ी को संस्कार और आदर्शों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। हम भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपने जीवन में उतारें।
कमेटी महामंत्री वीर िंसंह ने पाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को नगर में विशाल श्रीरामबारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर डा. नंदकिशोर मौर्य, अशोक खण्डेलवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमित कुशवाह, दुर्गाप्रसाद, पराग गुप्ता एडवोकेट, सूरज शर्मा, सूरजभान गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव आदि ने सहयोग प्रदान किया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago